{"_id":"617c33e06fa0347b787b44de","slug":"newly-appointed-district-magistrate-avinash-krishna-singh-took-charge-mainpuri-news-agr513081719","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लेते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन द्वारा जिले में तैनात किए गए नवागत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को शासन ने विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर कार्यरत अविनाश कृष्ण सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी के पद पर स्थानांतरित किया था। शुक्रवार शाम को पांच बजे उन्होंने पहुंचकर कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया। वे वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह जनपद हाथरस और संभल में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। चार्ज संभालने के बाद आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सबसे अधिक जोर रहेगा।
आम आदमी की शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और उनका प्रभावी निस्तारण समयबद्ध ढंग से होगा। उन्होंने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल मौजूद रहे।