{"_id":"5cb9a8b8bdec221418355505","slug":"newborn-baby-death-in-ambulance-due-to-unavailable-of-oxygen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते में एंबुलेंस छोड़कर चल गया चालक, आक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रास्ते में एंबुलेंस छोड़कर चल गया चालक, आक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत
Sat, 20 Apr 2019 09:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एंबुलेंस चालक की लापरवाही से नवजात की जान चली गई। बीच रास्ते में एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई। सिलिंडर में ऑक्सीजन भरवाने के बहाने चालक एंबुलेंस को रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ थाना एत्माउदौला में तहरीर दी गई है।
फिरोजाबाद के जसराना निवासी संजीव यादव की पत्नी प्रीति (25) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार दोपहर भगवान टाकीज स्थित हास्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां शाम को ऑपरेशन से प्रसव कराया। शिशु को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो पास ही स्थित दूसरे हास्पिटल में भर्ती कराया।
यहां डाक्टरों ने शिशु को देखकर सैफई पीजीआई हास्पिटल में इलाज कराने के लिए रेफर कर दिया। हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से सुबह करीब 11 बजे परिजन नवजात को लेकर सैफई रवाना हुए। संजीव ने बताया कि ताज एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस के सिलिंडर की ऑक्सीजन खत्म हो गई। चालक बोला कि ऑक्सीजन लानी पड़ेगी, रामबाग चौराहे पर दूसरी एंबुलेंस आ रही है।

नवजात की मौत के बाद हंगामा
रास्ते में खड़ी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
इतना कहते ही चालक ने एंबुलेंस आगरा की ओर घुमा ली। ऑक्सीजन न होने पर शिशु की हालत बिगड़ने लगी। रामबाग फ्लाईओवर के पास एंबुलेंस खड़ी करते हुए चालक बोला कि सिलिंडर लेकर आता हूं। शिशु की सांस और तेज चलने लगी और थोड़ी देर बाद मौत हो गई। काफी देर तक चालक नहीं आया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जाम लगाने की कोशिश की सूचना पर पुलिस आई और परिजनों को शांत कराया।
परिजनों ने आरोपी चालक और एंबुलेंस मालिक की पुलिस में शिकायत की है। थाना एत्माउद्दौला पुलिस का कहना है कि हमारे पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है, आने पर जांच कराई जाएगी। एंबुलेंस मालिक का कहना है कि आक्सीजन खत्म नहीं हुई थी, रास्ते में ही शिशु खत्म हो गया था। आरोप गलत हैं।
चार हजार रुपये में की थी एंबुलेंस
पीड़ित संजीव ने बताया कि सैफई जाने के लिए एंबुलेंस चार हजार रुपये में भाड़े पर की थी। हॉस्पिटल के बाहर ही एंबुलेंस खड़ी थी। हॉस्पिटल के स्टाफ ने ही कहा कि बाहर एंबुलेंस खड़ी हैं, इनसे बात कर लो। संजीव ने बताया कि नवजात को एंबुलेंस में लेकर जाने से पहले चालक से गंभीर हालत के बारे में बता दिया था ऑक्सीजन होने की भी बात कही थी, लेकिन चालक ने झूठ बोला। सिलिंडर में थोड़ी सी ऑक्सीजन ही बची थी।