फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Zealand Minister of Trade and Investment Todd McClay and Union Minister Piyush Goyal visited Taj Mahal

UP: ताज की खूबसूरती देख मुग्ध हुए न्यूजीलैंड के मंत्री, पीयूष गोयल ने कहा यूपी के लिए वरदान साबित होगा FTA

Sun, 26 Apr 2026 12:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 12:08 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को ताजमहल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अपने परिवार संग ताजमहल का भ्रमण किया। इस दाैरान मेहमानों ने ताजमहल की पच्चीकारी और वास्तुकला को बारीकी से देखा। 

विज्ञापन
New Zealand Minister of Trade and Investment Todd McClay and Union Minister Piyush Goyal visited Taj Mahal
ताजमहल देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मोहब्बत की नगरी आगरा में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच कूटनीतिक रिश्तों के साथ-साथ सांस्कृतिक मेलजोल की झलक देखने को मिली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने सपरिवार विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपनी पत्नी सीमा गोयल के साथ पहुंचे, वहीं न्यूजीलैंड के मंत्री टॉड मैक्ले के साथ उनकी पत्नी नादिन मैक्ले भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


मेहमानों ने ताजमहल की पच्चीकारी और वास्तुकला को बारीकी से देखा। टॉड मैक्ले ताज की भव्यता देखकर अचंभित रह गए और उन्होंने इसे दुनिया का सबसे सुंदर स्मारक बताया। इसके अलावा चमड़ा, हस्तशिल्प एवं मार्बल निर्यातकों के साथ केंद्रीय मंत्री ने एक होटल में बैठक की। जहां आगरा के उद्यमियों के अलावा न्यूजीलैंड का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।
विज्ञापन

 

#WATCH | Uttar Pradesh: Union Minister Piyush Goyal and his wife Seema Goyal, and Minister for Trade and Investment of New Zealand Todd McClay and his wife Nadine McClay visit the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/bLoLUG7Iox

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 26, 2026 ">http://

एफटीए : यूपी के लिए वरदान, आगरा के चमड़ा उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा, न्यूजीलैंड के साथ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए वरदान साबित होगा। इस समझौते से न्यूजीलैंड न सिर्फ आगरा के चमड़ा उद्योग के लिए एक बड़ा बाजार बनकर उभरेगा, बल्कि एक जिला एक उत्पाद, हथकरघा, हस्तशिल्प और नक्काशी करने वाले कारीगरों के लिए निर्यात के नए अवसर भी खोलेगा। लोगों के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 ऐसे बड़े, समृद्ध और विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिनके तहत दुनिया का दो-तिहाई बाजार अब भारत के लिए खुला है। मुझे पूरा विश्वास है कि इसके जरिये आगरा का उद्योग भी तेजी से विस्तार करेगा। फलेगा-फूलेगा और नई-नई चीजों के साथ पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा।

उद्योगों के विस्तार के लिए नई योजनाओं पर जोर ...उद्योगपतियों से चर्चा में गोयल ने कहा, मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस बारे में बात की कि हम आगरा के उद्योग के लिए कौन सी नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 100 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। हम आगरा के पास भी ऐसा ही एक पार्क स्थापित करना चाहते हैं, ताकि यहां के उद्योग को एक सुव्यवस्थित प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचा मिल सके और वह आगे बढ़ सके। साथ ही, हम इन उद्योगों के लिए निर्यात के बड़े बाजार खोलना चाहते हैं।

उद्योगपतियों से चर्चा, निर्यात में अहम भूमिका निभाएगा आगरा
वाणिज्य मंत्री गोयल ने हथकरघा, हस्तशिल्प और कालीन समेत विभिन्न उद्योग से जुड़े आगरा के कई उद्योगपतियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा, चाहे वह चमड़ा उद्योग हो, कपड़ा उद्योग या मसाला उद्योग हो...सबमें बेहतरीन काम हो रहा है। मुझे जिस तरह से हथकरघा, हस्तशिल्प और कालीन जैसे कई क्षेत्रों के बारे में जानकारी मिली, उससे यह साफ है कि भविष्य में निर्यात के क्षेत्र में आगरा अहम भूमिका निभाएगा। उद्योगपतियों से उन विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जो आगरा के व्यापार की तेज गति से हो रही वृद्धि में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed