फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new year 2017

हैप्पी न्यू ईयर-2017

Sun, 01 Jan 2017 01:02 AM IST
हैप्पी न्यू ईयर-2017
हैप्पी न्यू ईयर-2017 Updated Sun, 01 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
new year 2017
हैप्पी न्यू ईयर-2017 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घड़ी की सुईयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए, एक मिनट पहले बुझाई गई एलईडी लाइटें फिर से रोशन हो उठीं और संगीत के साथ गूंजा हैप्पी न्यू ईयर। डीजे के साथ डांस फ्लोर पर एक दूसरे को बांहों में लेकर कपल्स ने नए साल की बधाई दी। शहर के पंच सितारा होटलों, क्लबों और बजट क्लास होटलों के साथ फार्म हाउसों पर हुई न्यू ईयर की पार्टियों में कुछ ऐसा ही नजारा रहा, जहां डीजे, ड्रिंक, डिनर और डांस के जरिए नए साल का उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड के होटल जेपी पैलेस में नए साल का स्वागत जोश ओ खरोश से किया गया। होटल के इनहाउस गेस्ट के लिए लोक संगीत, कैमल राइड, हॉर्स राइड और मैजिक शो के साथ कठपुतली शो किया गया। इसके बाद रात में बालीवुड नाइट थीम पर पार्टी हुई, जिसमें सिंगर प्रतीक्षा और उनकी बहन डीजे समीक्षा ने लाइव प्रस्तुतियां दीं। रशियन बैले डांसरों ने हर किसी को अपने साथ थिरकने को मजबूर कर दिया। रात 12 बजते ही डीजे पर लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

ताजमहल पूर्वी गेट रोड स्थित होटल रेडीसन ब्लू में नए साल पर सैलानियों ने जमकर मस्ती की। लाइव म्यूजिकल बैंड मूंगफली और डीजे बी शेक के साथ रात 12 बजे तक लोग संगीत की धुन पर थिरकते रहे। कभी रोमांटिक तो कभी तड़कते फड़कते संगीत के जरिए डांस फ्लोर पर लोगों ने मस्ती की। देश भर के 400 से ज्यादा जायकों को होटल के इनहाउस गेस्ट के लिए परोसा गया। होटल के जीएम रजत तुली और एजीएम मार्केटिंग अमित गोयल ने बताया कि फन, फूड और म्यूजिक से सजी यह रात मेहमानों के लिए यादगार साबित हुई। होटल में रात तक लोगों ने जश्न मनाया। होटल क्लार्क शिराज में गायिका जसलीन मठरू ने लाइव परफार्मेंस से दर्शकों को झुमाया। शहर के अन्य पंच सितारा तथा बजट क्लास होटलों में इनहाउस गेस्ट के लिए अपने-अपने अंदाज में पार्टी आयोजित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा क्लब में तंबोला, डांस शो
सेना और सिविलियन सदस्यों वाले आगरा क्लब में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। क्लब परिसर में बनाए गए पंडाल में रात आठ बजे से ही प्रोफेशनल डांस ट्रूप और सिंगर के साथ क्लब के सदस्य झूमते नजर आए। बीच बीच में तंबोला गेम होता रहा। आधी रात 12 बजते ही क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी और डांस फ्लोर पर बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने धमाल मचाया। क्लब ने सदस्यों के बीच 19 पुरस्कार भी वितरित किए, जिनमें बेस्ट डांसिंग क पल वेटेरन के दो, ओपन स्टेज के दो, बेस्ट डांसिंग टीन एजर के चार, लकी ड्रा के आठ पुरस्कार और 3 हैंपर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed