फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new trap of Scammers cyber fraud being cheated in the name of electricity bill

Agra: बिजली बिल के नाम पर साइबर अपराधी बना रहे ठगी का शिकार, पढ़िए बचने का तरीका

Tue, 28 Jun 2022 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 11:57 AM IST
सार

फर्जी बिजली बिल पेमेंट के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। मोबाइल पर बिजली बिल का मैसेज किया जाता है और भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है।
 

विज्ञापन
new trap of Scammers cyber fraud being cheated in the name of electricity bill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगर, आपके मोबाइल पर बिजली बिल भरने से संबंधित मैसेज आ रहे हैं। इसमें भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है तो सावधान हो जाइए। आपका बैंक एकाउंट खाली हो सकता है। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने यह तरीका निकाला है। पुलिस ने लोगों को इनके झांसे में न आने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को इस बारे में कई शिकायतें मिलने पर अलर्ट किया गया है। मैसेज में कहा जा रहा है कि आपका पिछले महीने का बिजली बिल नहीं भरा गया है। अगर, बिल अपडेट नहीं कराएंगे तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए एक नंबर भी लिखकर देते हैं। इस नंबर पर कॉल करने पर बिल अपडेट करने के लिए कहा जाता है। साइबर अपराधी बात करने पर मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। 
विज्ञापन


इस मैसेज के साथ वह एक फर्जी बिजली अधिकारी का नंबर भी भेज रहे हैं। ठग खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हैं और फिर ग्राहकों को उनके बकाया बिल की जानकारी भी देते हैं। कई बार इसके लिए वह लोगों को वॉट्सऐप पर संपर्क करते हैं। यदि कोई शख्स बिजली बिल के भुगताने के लिए तैयार हो जाता है, तो स्क्रीन शेयरिंग एप  डाउनलोड करने के बाद दस रुपये ट्रांसफर करने की कहकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद खाता खाली कर देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव ऐसे करें

सबसे पहले आप खुद और अपने घरवालों को जागरूक बनाएं। दूसरा किसी भी अनजान शख्स से अपना ओटीपी शेयर ना करें। मैसेज पर आए लिंक या अनजान फोन नंबर का उपयोग नहीं करें।  किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड नहीं करें। यदि आपके पास इस तरह का कोई मैसेज आता है, तो पहले उसके सोर्स की जांच कर लें। किसी भी प्राइवेट अकाउंट में पेमेंट करने से बचें। थाने में शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed