{"_id":"65b1e582c94651fef90a9c05","slug":"new-system-fir-copy-will-be-available-at-home-police-will-deliver-it-to-the-victim-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्था: घर बैठे मिलेगी एफआईआर कॉपी, पीड़ित तक पहुंचाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्था: घर बैठे मिलेगी एफआईआर कॉपी, पीड़ित तक पहुंचाएगी पुलिस
Thu, 25 Jan 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:07 AM IST
सार
थाने में शिकायत करने के बाद पीड़ित को एफआईआर कॉपी के लिए दोबारा पुलिस के पास नहीं आना होगा। अब पुलिस घर तक एफआईआर कॉपी पहुंचाएगी।
विज्ञापन
जे. रविंद्र गौड़
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा के थाने में तहरीर देने के बाद पीड़ितों को एफआईआर की कॉपी के लिए कई दिन तक भटकना पड़ता है। थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने नई व्यवस्था की है। थाना पुलिस मुकदमे की कापी पीड़ित को तत्काल देगी। अगर, मुकदमे में देरी है तो पीड़ित को एफआईआर की कॉपी घर पर देने जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह पीड़ितों को एफआईआर की कापी तत्काल उपलब्ध कराएं। अगर, एफआईआर में किसी कारण से देरी हो रही हो तो कॉपी को देने के लिए बीट पुलिस आफिसर या ईगल मोबाइल के सिपाही को लगाया जाए। वह पीड़ित के घर पर जाएंगे। उन्हें कापी उपलब्ध कराएंगे।
पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर पीडीएफ फाइल भी डाली जाएगी। एफआईआर की प्रति के लिए पीड़ित को थाने नहीं बुलाया जाएगा। इस संबंध में किसी भी तरह की असुविधा होने पर लोग जोन पुलिस अधिकारी से शिकायत करेंंगे।