फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New strains of adeno and influenza viruses hit the market

Agra News: एडीनो व इंफ्लूजा वायरस के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक

Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
New strains of adeno and influenza viruses hit the market
कासगंज। जिले में इन दिनों एडीनो व इंफ्लूएंजा वायरस के नए स्ट्रेन ने अपनी दस्तक दे दी है। लोग बुखार, सांस, गले, पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों से बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में 50 प्रतिशत तक मरीज एडीनो व इंफ्लूएंजा वायरस के लक्षण के पहुंच रहे हैं। तीन दिन में ही जिला अस्पताल में आने वाले 4810 मरीजों में से 2475 मरीज बुखार, सांस, पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सर्दी, खांसी, गले में खराश आदि के मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी पहुंच रही है। निजी चिकित्सकों के यहां भी ऐसे मरीजों की लाइन लग रही है। गांव देहात से लेकर शहर तक में लोग इन वायरस की चपेट में आ रहे हैं। परिवार के एक सदस्य के प्रभावित होने पर अन्य सदस्य भी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed