फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New SP took charge, saw the arrangements

Agra News: नवागत एसपी ने पदभार ग्रहण किया, व्यवस्थाएं देखीं

Sat, 06 Jan 2024 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jan 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
New SP took charge, saw the arrangements
फोटो संख्या 5, 6 प्रेषित है-
विज्ञापन


- अधिकारियों संग बैठक कर जानी जिले की कानून-व्यवस्था व संसाधनों की स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने ऑफिस का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस के पास उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश भी दिए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक को जिले का नया एसपी बनाया गया है। वे निवर्तमान एसपी सौरभ दीक्षित की जगह भेजा गया है। सौरभ दीक्षित का स्थानांतरण फिरोजाबाद हो गया है। नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पुलिस की गारद ने उन्हें सलामी दी। इसके पश्चात एसपी ने एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ सदर अजीत चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के साथ बैठक करके जिले की पुलिस व्यवस्था के संबंध में सर्किल वार जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराधों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चार दिन पूर्व हुई नगला नरपत में फायरिंग की घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed