{"_id":"59f8717e4f1c1bca678b84a2","slug":"new-rule-for-dhaba-near-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात रोकने के लिए बना ये नियम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात रोकने के लिए बना ये नियम
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Tue, 31 Oct 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर संचालित ढाबे अब रात में सिर्फ 10 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड पर लूटपाट की वारदात रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कदम उठाया है। इसके लिए ढाबा संचालकों को नोटिस जारी करते हुए आदेश का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर नौहझील से लेकर बलदेव क्षेत्र तक जगह-जगह ढाबे स्थित हैं। जहां देर रात तक खानपान होता है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि बदमाश किस्म के लोग भी इन ढाबों पर मंडराते रहते हैं। मौका मिलने पर एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।
पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर हुईं लूटपाट की कई वारदातों को देखते हुए सीओ मांट राकेश कुमार ने यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें निर्देशित किया है कि रात में दस बजे ढाबा बंद कर दें।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल चौकी प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि देर रात तक खुल रहे ढाबों पर अराजक तत्व और बदमाशों की आवाजाही होने की शिकायत मिल रहीं थीं। मांट सर्किल में एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर करीब एक दर्जन ढाबे हैं। संचालकों को सबंधित थाना पुलिस द्वारा नोटिस तामील कराया जा रहा है।