फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New police stations will be opened in Trans Yamuna Bamrauli Katara and Kirawali in agra

आगरा कमिश्नरेट: ट्रांस यमुना, बमरौली कटारा और किरावली में खुलेंगे नए थाने, मिली मंजूरी

Sun, 11 Dec 2022 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 01:07 PM IST
सार

ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना बनाने के लिए कालिंदी विहार में स्थान चिह्नित किया गया था। हाईवे के एक तरफ का इलाका ट्रांस यमुना कॉलोनी में तो दूसरी तरफ का इलाका थाना एत्माददौला में आएगा। 

विज्ञापन
New police stations will be opened in Trans Yamuna Bamrauli Katara and Kirawali in agra
प्रीतिंदर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद तीन नए थानों को भी मंजूरी मिल गई है। शासन ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को पास कर दिया। ट्रांस यमुना कॉलोनी, बमरौली कटारा और किरावली में नए थाने बनेंगे। हालांकि तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार थानों का प्रस्ताव भेजा था। अभी बुंदू कटरा को थाना बनाने की मंजूरी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


शहर और देहात के जिन इलाकों में नए थाने खोले जाने हैं, उनमें तीन साल के अपराध का ग्राफ देखा गया था। इसके साथ ही जनसंख्या भी देखी गई। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। दावा किया गया है कि थाना बनने से जनता को सीधा लाभ होगा।

विज्ञापन


हो जाएंगे 47 थाने

कमिश्नरेट में 44 थाने हैं। इनमें तीन नए थाने और बनने से 47 थाने हो जाएंगे। ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना बनाने के लिए कालिंदी विहार में स्थान चिह्नित किया गया था। हाईवे के एक तरफ का इलाका ट्रांस यमुना कॉलोनी में तो दूसरी तरफ का इलाका थाना एत्माददौला में आएगा। इलाके में रंगबाजी और फायरिंग की घटनाएं अधिक होती हैं। इसके अलावा बमरौली कटारा पुलिस चौकी है। यह डौकी थाने में आती है। इससे पहले थाना ताजगंज है। बमरौली कटारा थाना बनने से पुलिस की सक्रियता बढ़ जाएगी। किरावली भी चौकी है। इसको भी थाना बनाया जा रहा है। यह थाना अछनेरा में आती है। थाने की दूरी काफी अधिक है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से इसे थाना बनाया जा रहा है। वर्ष 2020 में थाना कमला नगर भी बनाया गया था। इसका इलाका पहले थाना न्यू आगरा में आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

71 दरोगा और मिले 

शासन ने कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को 71 दरोगा और दिए गए हैं। इससे पुलिस बल की संख्या बढ़ जाएगी। तीन नए थानों में इनका प्रयोग हो सकेगा। 


मिलेंगे ये लाभ

- इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी।
- शिकायत करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना होगा।
- पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ जाएगी, इससे गश्त भी प्रभावी होगी।
- पुलिस सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचेगी, पीड़ितों को भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed