फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new patients have no symptoms of covid in agra

आगरा में कोरोना के 113 सक्रिय मरीज: आधे संक्रमितों में लक्षण नहीं, बाकी को हल्का बुखार, खांसी-जुकाम

Wed, 05 Jan 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 12:25 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर नए मरीजों में लक्षण नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
new patients have no symptoms of covid in agra
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है। बीते आठ दिनों में 107 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। कुल सक्रिय मरीज 113 हैं। इनमें से आधे संक्रमितों में लक्षण नहीं हैं, बाकी में हल्का बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत है। दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी के होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी 113 सक्रिय मरीजों में से 50-55 फीसदी में कोई लक्षण नहीं हैं, यह किसी संक्रमित के संपर्क में आने या फिर यात्रा से लौटने पर जांच में पॉजिटिव मिले। करीब 44 फीसदी मरीजों को हल्का बुखार, खांसी आई थी, जो एक-या दो दिन रही। 
विज्ञापन

अब तक सिर्फ दो मरीज भर्ती
दो मरीज एसएन कॉलेज में भर्ती हुए हैं, जिनमें एक को लकवा पड़ा था और दूसरा मरीज कैंसर रोगी है। राहत की बात है कि किसी के ऑक्सीजन का स्तर, सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर परेशानी नहीं मिल रही है। ऐसे में जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वह वैक्सीन लगवाएं और मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 45 साल के 60 फीसदी मरीज
इस सत्र में मिले 113 मरीजों में 20 से 45 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज हैं। 10 से 15 साल की उम्र के चार बच्चे भी संक्रमित हैं। 60 साल की उम्र से अधिक के भी चार मरीज हैं। इनकी हालत ठीक है और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। टीकाकरण कराने के बाद संक्रमित भी हुए तो हालत गंभीर नहीं होगी।

कप्पा, डेल्टा और अज्ञात वैरिएंट के मिल चुके हैं मरीज
आगरा में अभी तक कोरोना वायरस के तीन वैरिएंट मिल चुके हैं। इसमें ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी 30 साल के टैक्सी चालक की जीनोम सीक्वेंसिंग में कप्पा वैरिएंट का पता चला। यह होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गया था। कमला नगर की 26 साल की युवती बीते साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका से लौटी थी, इसमें अज्ञात वैरिएंट मिला था। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा प्लस के मरीज ज्यादा मिले। 

शनिवार की शाम से रविवार तक रहे लॉकडाउन  
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने डीएम से अपील की है कि कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाने को आदेशित करें। शनिवार की शाम से रविवार तक लॉकडाउन रखा जाए, इससे संक्रमण की दर कम होगी। 30 बेड वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन के चैंबर का होना सुनिश्चित भी कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed