फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Guide Line For Marriage Issed By Uttar Pradesh Wedding Industries Sangharsh Samiti

यूपीः शादी समारोह के लिए नई गाइडलाइंस जारी, बैंड-बाजे के साथ नहीं होगी साउंड ट्रॉली...

Sat, 05 Dec 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Dec 2020 12:04 AM IST
सार

  • मैरिज होम में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य
  • विवाह स्थल से संगीत की आवाज बाहर न जाए

विज्ञापन
New Guide Line For Marriage Issed By Uttar Pradesh Wedding Industries Sangharsh Samiti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्रीज संघर्ष समिति ने शुक्रवार को बैठक में अपनी गाइडलाइन जारी कीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इन्हें अनिवार्य किया गया है। बैंड-व्यावसायियों से कहा गया है कि वे बैंड-बाजे के साथ साउंड-ट्रॉली न रखें। विवाह समारोह स्थल से संगीत की आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए। बैंक्वेट हॉल संचालकों से कहा है कि वे वाहन पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखें ताकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम न हो। 

विज्ञापन


लंगड़े की चौकी स्थित उत्सव मैरिज होम में आयोजित बैठक में समिति के समन्वयक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से विवाह समारोह स्थल पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरों का प्रबंधन अनिवार्य किया गया है। मेहमानों के लिए मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटेइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। कैटर्स और हलवाई से कहा है कि मैरिज होम में कम स्टाफ के साथ रसोई घर का संचालन करें।
विज्ञापन


भोजन के काउंटर उचित दूरी पर लगें और सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। रात साढ़े दस बजे तक मेहमानों को भोजन पूरा करने की कोशिश होनी चाहिए। बिजली की बचत के लिए लाइट डेकोरेटर्स रात 11 बजे बाद जरूरी लाइट ही जलाएं। इस मौके पर सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और मेयर नवीन जैन ने ‘इतना लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में’ और ‘हर दिन शुभ’ का
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर विमोचन किया।

पूरे देश में लागू हो भोजन बर्बाद न होने मुहिम 
मुख्य अतिथि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समिति की पहल ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। मेहमानों को समझना होगा कि अगर हम थाली में झूठा भोजन छोड़ते हैं, तो हम कई जरूरतमंदों का हक मार रहे हैं।


समिति का ‘हर दिन शुभ’ सराहनीय प्रयास
विशिष्ट अतिथि मेयर नवीन जैन ने समिति की ‘हर दिन शुभ’ मुहिम को सराहनीय बताया। बड़े शहरों में लोग सुविधा के अनुसार विवाह की तिथि तय करते हैं। ‘हर दिन शुभ’ जैसे प्रयासों को अगर समिति लागू कराने में सफल होती है, तो सहालग के दौरान लगने वाले जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी।


 

हर कीमत पर लागू करेंगे गाइडलाइन
हमारा मकसद संघर्ष समिति की पारित की गई गाईडलाइन को हर कीमत पर लागू करना है। ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ मुहिम को भी आगे बढ़ाया जाएगा। - मनीष अग्रवाल, समन्वयक, उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री संघर्ष समिति

वैवाहिक स्थलों के बाहर लगाएंगे पोस्टर
हमने यह फैसला लिया है कि वैवाहिक स्थलों के बाहर ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ के पोस्टर लगाए जाएंगे। संजय अग्रवाल, व्यवस्थापक, उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री संघर्ष समिति

कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे
कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे। कैर्ट्स की कोशिश रहेगी कि कोविड-19 के नियमों का पालन हरेक वैवाहिक स्थल पर लागू हो। - वरिष्ठ पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री संघर्ष समिति

आशा की नई किरन दिखी
कोरोना के बाद वैवाहिक समारोह के लिए पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए इस तरह की पहल से आशा की नई किरन दिखाई दी है। सरकार की गाइडलाइन का भी पालन करें। - रमाशंकर गोयल, संरक्षक, उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री संघर्ष समिति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed