{"_id":"6b0134b6f26d9aa6bb017c4e","slug":"new-energy-efficient-heaters-and-portable-geysers-hit-agra-markets-ahead-of-winter-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बिजली खर्च, ज्यादा गर्माहट: सर्दी से पहले बाजार में आए मूविंग हीटर और पोर्टेबल गीजर, जानें खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बिजली खर्च, ज्यादा गर्माहट: सर्दी से पहले बाजार में आए मूविंग हीटर और पोर्टेबल गीजर, जानें खासियत
Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
सार
सर्दी की दस्तक के साथ आगरा के बाजारों में मूविंग हीटर, पोर्टेबल गीजर और सन हीटर जैसे नए तकनीक वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक आइटम, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्दी ने दस्तक दे दी है। इससे बचने के लिए बाजार भी सजा हुआ है। इस बार नई तकनीकी के लेटेस्ट आइटम आए हैं। ये बिजली का बिल भी कम बढ़ाएंगे और सर्दी से बचाव भी करेंगे। अभी बाजार में मूविंग हीटर और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक गीजर की खरीदारी शुरू हो गई है। व्यापारियों का इस बार इलेक्ट्रिक बाजार के बंपर बिक्री की संभावना जता रहे हैं।
आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि बिजली का खर्च अधिक होने के कारण कंपनियों ने लेटेस्ट तकनीकी वाले इलेक्ट्रिक उपकरण बाजार में उतारे हैं। इसमें इलेक्ट्रिक गीजर, मूविंग हीटर, सन हीटर, पानी गर्म करने वाली रॉड समेत कई आइटम आए हैं। कॉम्पैक्ट या पोर्टेबल इलेक्ट्रिक गीजर किचन या बाथरूम में लगा सकते हैं। यहां तक कि इसे ट्रैवलिंग के दौरान भी साथ रख सकते हैं। मूविंग हीटर की भी बिक्री होने लगी है। ये टेबल फैन की तरह घूमकर पूरे कमरे का तापमान बढ़ाएगी। इसे एक स्थान पर रोक भी सकते हैं। ऐसे ही सन हीटर ज्यादा ठंड में भी कारगर है। ये बिजली की कम खपत वाले उपकरण हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि ओवन, इंडक्शन, गैस गीजर, एयर फ्रायर की भी मांग बढ़ने लगी है। ठंड और बढ़ने पर इनकी बिक्री और बढ़ेगी। शादी-समारोह में उपहार देने के लिए भी इनकी खूब खरीद हुई है। दिवाली से ही इनकी मांग होने लगी है।
विज्ञापन
लेटेस्ट तकनीकी के आइटम की खरीद अधिक
अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन हरेश अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक सामान की खरीद बढ़ रही है। बाजार में लोग लेटेस्ट तकनीक वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीद कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो ठंड बढ़ने पर आइटम के दाम न बढ़ जाएं, इसके लिए पहले से ही खरीद कर रहे हैं।