फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New circle rate will be implemented and property prices will increase

UP: संपत्ति खरीदना होगा महंगा...40 फीसदी तक बढ़ जाएंगे दाम, 12 अगस्त से लागू हो सकते हैं नए सर्किल रेट

Sun, 10 Aug 2025 12:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

आगरा में संपत्तियों के दामों में इजाफा होगा। उप निबंधक और राजस्व टीम का सर्वे करने के बाद बाजार मूल्य के आधार पर नए रेट का निर्धारण हुआ है। पांच श्रेणी में सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। 

विज्ञापन
New circle rate will be implemented and property prices will increase
नए सर्किल रेट लागू होने से बढ़ेंगे संपत्तियों के दाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोई नई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं, तो सतर्क हो जाए। नए सर्किल रेट 12 अगस्त से लागू हो सकते हैं। तब संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। आपत्तियों और सुझावों के बाद संशोधित सर्किल रेट की लिस्ट तैयार हो गई है। इस पर सोमवार को बैठक होगी।
विज्ञापन


जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ने जा रहे है। आखिरी बार 2017 में बढ़े थे। इसके बाद वर्ष 2025-26 के लिए जिला प्रशासन ने सर्किल रेट का सर्वे कराया। उप निबंधक और राजस्व टीम का सर्वे करने के बाद बाजार मूल्य के आधार पर नए रेट का निर्धारण हुआ है। पांच श्रेणी में सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। 
विज्ञापन

 

आवासीय नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की दरों में 30 से 35 फीसदी, व्यवसायिक संपत्तियों पर 30 से 35 फीसदी से अधिक स्टांप शुल्क देना पड़ेगा। सेगमेंट की दरों में 40 से 50 फीसदी तक और नव विकसित क्षेत्रों में 25 से 30 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में 30 फीसदी तक संपत्ति महंगी हो जाएगी।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि नए सर्किल रेट की संशोधित सूची तैयार हो चुकी है। सोमवार को बैठक में तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद रेट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद मंगलवार से नए रेट लागू किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-UP: उफान पर यमुना..खतरे के निशान से ढाई फीट नीचे जलस्तर, नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी धड़कनें; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed