फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new circle rate in new year

नए साल में नया सर्किल रेट

Tue, 30 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
आठ महीने की माथापच्ची के बाद जिले में नए सर्किल रेट 2015 की शुरुआत में लागू हो सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए 30 दिसंबर को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मई माह में नया सर्किल रेट लागू होने का प्रस्ताव किया गया था। सूचना प्रकाशित होेने के बाद प्रशासन ने मसौदा भी तैयार करा लिया। आपत्तियां मांगी गई तो तमाम आपत्तियां आई। इसमें बिल्डरों की आपत्तियां अधिक थीं। हालांकि उनका निस्तारण कर दिया गया। तकरीबन 35 आपत्तियां ऐसी थीं जिनके निस्तारण में राजस्व विभाग को आठ माह का समय लगा। बताया जा रहा है कि अब भी दो आपत्तियां शेष हैं, जिनका निराकरण होते ही नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा। जिला निबंधक/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि सर्किल रेट सूची के पुनरीक्षण में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के लिए बैठक कलेक्ट्रेट में 30 दिसंबर को होगी। उन्होंने सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन को निर्देशित किया है कि वे अपने सभी उप निबंधकों सहित प्रस्तावित सर्किल रेट सूची के साथ प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed