{"_id":"59f73dd34f1c1b72548b9e12","slug":"new-born-baby-died-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस न आने पर सड़क पर हुई डिलिवरी, रात में बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस न आने पर सड़क पर हुई डिलिवरी, रात में बच्चे ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
new born baby dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया में एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर सड़क पर जन्मे नवजात शिशु ने रविवार रात को ही दम तोड़ दिया। प्रसूता का हाथरस में उपचार चल रहा है।
बता दें कि मथुरा में परसा की गढ़ी राया निवासी मिथलेश के रविवार को दिन में प्रसव पीड़ा हुई थी। गांव की आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया था। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
प्रसूता को तड़पते देख परिजन उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकल पड़े। रास्ते में दूसरे गांव पहुंचते ही पीड़ा बढ़ी तो महिला बेहाल हो गई। प्रसूता की हालत देख गांव की महिलाओं ने सड़क पर ही चारपाई लगवाकर किसी तरह उसका प्रसव कराया।

जन्म के समय स्वस्थ था बालक
सात माह की गर्भवती मिथलेश ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात कुछ समय तक स्वस्थ रहा, लेकिन रात को उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए हाथरस ले गए।
जहां देर रात नवजात की मौत हो गई। परिजन मनीष रावत ने बताया कि मां ठीक है। उसका इलाज हाथरस में चल रहा है जल्दी ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
जहां देर रात नवजात की मौत हो गई। परिजन मनीष रावत ने बताया कि मां ठीक है। उसका इलाज हाथरस में चल रहा है जल्दी ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।