{"_id":"659ae3a9c2be9ac1360354b6","slug":"new-and-old-faces-got-responsibility-divisional-presidents-were-crowned-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-10457-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए पुराने चेहरों को मिली जिम्मेदारी, मंडल अध्यक्षों की हुई ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए पुराने चेहरों को मिली जिम्मेदारी, मंडल अध्यक्षों की हुई ताजपोशी
Sun, 07 Jan 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी रविवार को कर दी। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक सूची इस बार जारी नहीं की गई है। कार्यालय पर ही पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। मंडल अध्यक्षों के चयन में इस बार नए और पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है।
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 20 मंडल अध्यक्ष के पद भाजपा में सृजित हैं। लंबे समय से इन पदों पर नए कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने की चर्चाएं जोरों पर थीं। रविवार को स्थिति स्पष्ट होने के बाद चर्चाओं पर लगाम लग गई है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मंडल अध्यक्षों की कोई अधिकारिक सूची तो जारी नहीं की गई है, लेकिन पार्टी कार्यालय पर ही कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी समेत अन्य नेताओं ने नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार 20 मंडल अध्यक्षों में से इस बार 10 पुराने चेहरों को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 10 नए कार्यकर्ताओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। कहीं न कहीं इससे पार्टी ने सामंजस्य बनाए रखने की भी कोशिश की है।