फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew Killed Uncle Seriously Injured in Head-On Bike Collision on Highway

रफ्तार का कहर: हाईवे पर दो बाइक में भयानक टक्कर, हादसे में भतीजे की मौत; चाचा की हालत गंभीर

Sat, 13 Jun 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 09:35 AM IST
सार

एत्मादपुर के कुबेरपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Nephew Killed Uncle Seriously Injured in Head-On Bike Collision on Highway
सड़क हादसा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर में शुक्रवार दोपहर एत्मादपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 20 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। घायल 35 वर्षीय प्रहलाद मनीष का चाचा है। दोनों न्यू आगरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव के निवासी हैं। प्रहलाद और मनीष बाइक से आगरा से टूंडला जा रहे थे। कुबेरपुर क्षेत्र के नगला रामबक्स गांव के पास शहीद मेजर शेखर मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने यह घटना हुई। एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने घायल प्रहलाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed