फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nephew harassing martyr's wife

Agra News: शहीद की पत्नी को परेशान कर रहे भतीजे

Mon, 31 Jul 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
nephew harassing martyr's wife
शहीद की पत्नी को परेशान कर रहे भतीजे
विज्ञापन


- एसपी ने थाना पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी शहीद मुंशीलाल की पत्नी को उसके भतीजे ही परेशान कर रहे हैं। सोमवार को शहीद की पत्नी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने एसपी से बात की। एसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


भोगांव के गांव हमीरपुर निवासी शहीद मुंशीलाल की पत्नी मोश्री देवी सोमवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को बताया कि उनका भतीजा व भतीजे की बहू उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनके कोई संतान नहीं है जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नवीन कटियार ने पूरा मामला समझने के बाद कल्याण कार्यकर्ता के साथ उन्हें एसपी के पास भेजा और स्वयं भी एसपी से बात की। इसके बाद पीड़िता एसपी से मिली। एसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शहीद की पत्नी के मामले का गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्या का निराकरण कराया जाए। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed