{"_id":"686ff7856d9213c4420216c9","slug":"nephew-committed-theft-in-uncle-house-arrested-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ईद पर खर्च करने के लिए नहीं थे रुपये...चाचा के घर को कर दिया साफ, पुलिस ने किया चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईद पर खर्च करने के लिए नहीं थे रुपये...चाचा के घर को कर दिया साफ, पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
Thu, 10 Jul 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:55 PM IST
सार
आगरा में ईद के दिन हुई चोरी का पुलिस ने चाैंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित के भतीजे को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चाचा के घर ईद के दिन चोरी करने के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तंमचा, दो कारतूस, चार अंगूठी, एक पैंडल, चार कानों के सुई धागे व अन्य जेवरात बरामद कर जेल भेज दिया।
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि थाना सदर में 7 जून को शब्बो नाम के युवक ने चोरी की तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि वह शाम को अपने परिजन संग घूमने गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। लौटकर आए तो ताला टूटा था। चोर घर से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर श्रीराम चौक के पास पीड़ित के भतीजे कैंट के तलैया निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास ईद पर रुपये नहीं थे। शौक पूरे करने के लिए चाचा के घर से चोरी की थी।