{"_id":"66ddf6aa0f15a1d9a60c79b4","slug":"nephew-bitten-by-snake-uncle-brought-snake-to-hospital-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-120672-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भतीजे को सांप ने डसा, चाचा सांप को ले आया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भतीजे को सांप ने डसा, चाचा सांप को ले आया अस्पताल
Mon, 09 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगला लोधी में सांप ने जब भतीजे को डस लिया तो उसके चाचा ने यूंही नहीं जाने दिया। उसे एक बाल्टी में कैद कर लिया। भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय सर्प को साथ में ले आया। सांप को देखते ही अस्पताल में खलबली मच गई।
नगला लोधी निवासी सचिन (20) अपने घर में काम कर रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। उसने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर उसके चाचा मेघ सिंह व अन्य परिजन मौके पर आ गए। सांप के डसने की जानकारी मिलने पर चाचा ने तलाश शुरू कर दी। चाचा ने सांप को पकड़ कर बाल्टी बंद कर लिया। सांप के डसने से युवक बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल आते समय वह सांप को भी साथ ले आए। इससे अस्पताल में स्टाफ व मरीजों में हलचल मच गई। उन्हें बमुश्किल समझा बुझाकर वहां से हटाया गया।
सीएमएस डा.संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्प दंश से पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। युवक के साथ उसके परिवार के लोग सांप को भी साथ में ले आए। युवक का उपचार किया गया। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार आ गया।