फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nepal to Agra Drug Trafficking Busted: Nepali Smuggler Arrested with 7.9 Kg Charas

UP: नेपाल से बिहार के रास्ते किस तरह हो रही चरस की तस्करी,  पुलिस ने पकड़ा शातिर...चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 02 Oct 2025 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 08:25 AM IST
सार

 एसटीएफ आगरा यूनिट चरस तस्कर को गिरफ्तार किया, जो नेपाल से बिहार के रास्ते से आगरा में तस्करी करता है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Nepal to Agra Drug Trafficking Busted: Nepali Smuggler Arrested with 7.9 Kg Charas
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल से बिहार के रास्ते आगरा तक चरस की तस्करी की जा रही है। एसटीएफ आगरा यूनिट ने मंगलवार रात एक तस्कर को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। आरोपी रोशन शाह नेपाल का रहने वाला है। उसके पास से 7.9 किलो चरस बरामद की गई। लोहामंडी में सप्लाई करने वाला था। पुलिस उसके साथियों की तलाश में लगी है। एसटीएफ आगरा यूनिट के निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोशन शाह मूलरूप से वारा, नेपाल का है। हाल में कलकी, काठमांडो में रह रहा है।
विज्ञापन


 

एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी वह रामलीला मैदान की तरफ से निकलेगा। इस पर घेराबंदी कर ली गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि काठमांडो में उसकी मुलाकात विनय नामक तस्कर से हुई थी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। तब विनय ने बताया कि चरस की खेप भारत में पहुंचाने पर हर चक्कर पर 5000 रुपये मिलेंगे। दो बार पहले सप्लाई दे चुका है। अब तीसरी बार आया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय ने बिहार-नेपाल बार्डर पर रक्सौल के रास्ते पर पैकेट दिए थे। उसे इन्हें लोहामंडी में शिवहरे फाटक निवासी कुश शिवहरे और उसकी मां बबली शिवहरे के पास पहुंचाना था। मगर उससे पहले ही एसटीएफ ने पकड़ लिया। मामले में थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया गया है। चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बताई गई है। हालांकि भारत में यह लाखों में है।

 
विज्ञापन

मिलता है मोबाइल और सिम
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेपाल से भारत कई तस्कर नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। रास्ते में मुख्य तस्कर मोबाइल और सिम भी देते हैं। इस सिम से सिर्फ उसी से बात की जाती है, जिसे माल पहुंचाना होता है। इसके बाद यह दोनों फेंक दिए जाते हैं। एक बार निकलने के बाद नशे की खेप देने वाला बात नहीं करता है। उन्हें सीधे अपने बताए स्थान पर आना होता है। एसटीएफ बबली और कुश की तलाश में लगी है। उनकी तलाश में टीम को लगाया गया है। उनके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि विनय काैन है। चरस कहां से लेकर आता है। वह कहां-कहां सप्लाई करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed