फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbors attacked the family in Agra

आगरा में गाली देने के विरोध पर हमला: परिवार के लोगों को पीटा, गर्भवती को बाल पकड़ घसीटा

Sun, 11 Jul 2021 09:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 09:27 PM IST
सार

जैतपुर क्षेत्र के क्यारी गांव में पड़ोसी ने एक परिवार पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि दोनों परिवार के बीच पानी की टंकी के विवाद में 15 दिन पहले मारपीट हुई थी। 

विज्ञापन
Neighbors attacked the family in Agra
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के जैतपुर क्षेत्र के क्यारी गांव में शनिवार की रात गाली देने के विरोध पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। मारपीट से बचने के लिए भागी ग्रामीण की सात माह की गर्भवती पत्नी के बाल पकड़कर घसीटने का आरोप है। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हमले का आरोप पड़ोसी पर है। दोनों परिवारों के बीच 15 दिन पहले भी पानी की टंकी के विवाद में मारपीट हुई थी। 

विज्ञापन


क्यारी गांव में शनिवार रात दुर्गा प्रसाद के घर पर पड़ोसी राम किशन और उसके परिवारवालों ने हमला कर दिया। दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले हुई मारपीट की ही रंजिश में उसके परिवार पर यह हमला किया गया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की रात पुरानी रंजिश में शराब पीकर राम किशन पक्ष के लोग उसके घर के सामने खड़े होकर गालियां दे रहे थे। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। मारपीट में दुर्गा प्रसाद, उनकी पत्नी राधिका, चाचा शांति स्वरुप, चाची अंगूरी देवी घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने दुर्गा प्रसाद की गर्भवती पत्नी राधिका को भी नहीं बख्शा। उसे बाल पकड़कर घसीटा गया। वह सात महीने की गर्भवती है। एसओ ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से दुर्गा प्रसाद, शांति स्वरुप और राधिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed