फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neighborhood troubled due to misdeeds of woman Girls come at midnight then dirty work happens

Mainpuri: महिला की करतूत से पूरा मोहल्ला परेशान...आधी रात को आती हैं लड़कियां, फिर होता है गंदा काम

Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान में एक महिला की हरकतों से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से आरोपी महिला को लेकर शिकायत की है। बताया गया है कि आरोपी महिला के द्वारा जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। लोग विरोध करते हैं तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। 

विज्ञापन
neighborhood troubled due to misdeeds of woman Girls come at midnight then dirty work happens
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान में एक महिला देह व्यापार करवा रही है। विरोध करने पर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। एक स्कूल संचालक और मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान में स्कूल संचालित हो रहे हैं। वहीं महिलाओं और युवतियों का आना जाना रहता है। कुछ समय से एक महिला ने अपने घर में देह व्यापार शुरू कर दिया है। इसके चलते वहां पर अराजक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। स्कूल में आने वाले बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं मोहल्ले के लोग भी बेहद परेशान हैं। 
विज्ञापन


महिला अपने घर में गलत काम कराती है। इसको लेकर उनके पास सबूत भी हैं। महिला से कुछ कहते हैं तो वह गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्रेम प्रकाश, लालू, पुनीत, मोहित, रिषभ, कृष्णा यादव, सुनीता, सुमित आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed