फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor youth misdeed with teenager by entering the house

Firozabad: घर में घुसकर किशोरी संग पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पति के साथ इटावा गई थी मां

Wed, 14 Dec 2022 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 06:22 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Neighbor youth misdeed with teenager by entering the house
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ हैवानियत की। किशोरी की मां अपने मायके गई हुई थी। तभी आरोपी युवक रात के समय घर में घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने घर में सो रही उसकी छोटी बहनों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे किशोरी दहशत में आ गई और आरोपी का विरोध तक नहीं कर सकी। किसी तरह अन्य बहने जाग गईं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि 11 दिसंबर को पति के साथ अपने मायके इटावा गई थी। घर पर उसकी चार बेटियां थी। देर रात युवक साहित्य शाक्य घर में घुस आया। 15 वर्षीय बड़ी बेटी को उसने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता का कहना है कि बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने छोटी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। इससे उसकी पुत्री दहशत में आ गई। इसके बाद आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

जाग गईं बेटियां 

बेटी द्वारा शोरगुल किए जाने पर घर के अंदर सो रही तीनों बेटियां भी जाग गई। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। मायके से वापस आने पर बेटियों ने घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed