{"_id":"62543ba43c8dd26b4b665abc","slug":"neighbor-youth-accused-of-kidnapping-and-sexual-assault-with-teenager-girl-after-15-days-she-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पड़ोसी युवक पर अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता किशोरी ने 15 दिन बाद उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पड़ोसी युवक पर अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता किशोरी ने 15 दिन बाद उठाया खौफनाक कदम
Mon, 11 Apr 2022 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:03 PM IST
सार
शहर की एक बस्ती की किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोस के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके एक अन्य साथी पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक ने किशोरी को अगवा कर साथी से साथ मिलकर दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अकेला छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि किशोरी ने रविवार की देर शाम जहर खा लिया, जब उसकी हालत बगड़ी तो परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां हुए इलाज के बाद भी जब किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार को उपचार को दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता का आरोप है कि 15 दिन पूर्व पड़ोस का ही युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उसे अगवा कर ले गया था। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। 3-4 घंटे बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद से वह काफी आहत चल रही थी। जिससे उसने जहर खाकर जान दे दी। सीओ डीके पंत का कहना है कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन