फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor Misdeed Teenager girl In etah up crime news

यूपी: पड़ोसी ने बेटी संग किया गंदा काम, फिर एक दिन किशोरी के पेट में हुआ दर्द... हैरान रह गए सब

Thu, 30 Nov 2023 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

पेट में दर्द होने पर पीड़ित किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई। बेटी के साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Neighbor Misdeed Teenager girl In etah up crime news
Demo Pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 15 वर्षीय किशोरी संग गांव में ही पड़ोस के रहने वाले युवक ने गंदा काम किया। किशोरी जब खेत पर जा रही थी तो आरोपी उसे खेत में ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी करतूत की। चार दिन बाद पेट में दर्द हुआ तो किशोरी ने परिजनों को हैवानियत की कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  SN Medical College: दुर्घटना में फेफड़ों में धंस गई थीं पसली, भर गया था खून, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई युवक की जान
विज्ञापन

 

खेत पर जा रही थी किशोरी 
परिवार के लोगों ने बताया कि घटना 26 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। 15 साल की बेटी शौच के लिए गई थी, तभी गांव के ही अभिषेक ने बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरन खेत में खींच ले गया। यहां पर दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप है कि इसके बाद बेटी को बुरी तरह से डराया धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो हत्या कर देगा।

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताजमहल आए कर्नाटक के पर्यटक पर कुत्ते ने बोला हमला, दौड़ाकर काटा; संभलने का भी नहीं दिया मौका
 

डर से शांत रही बेटी 
परिवार के लोगों ने  बताया कि आरोपी की धमकी के डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के चार दिन बाद बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। वो दर्द से कराह रही थी। इस पर बेटी का धैर्य जवाब दे गया और उसने मां को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। 

ये भी पढ़ें -  UP: फिर चला बुलडोजर...अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अलका तोमर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर मां की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed