Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Neighbor Attempts Attack with Shovel; Video Goes Viral; FIR Registered Against Father and Son; Attack Occurred While Showing Access Road to Officials.
{"_id":"6a022a79ad8cd2e8b203df41","slug":"neighbor-attempts-attack-with-shovel-video-goes-viral-fir-registered-against-father-and-son-attack-occurred-while-showing-access-road-to-officials-agra-news-c-421-1-sagr1008-7847-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पड़ोसी ने फावड़े से किया हमले का प्रयास, वीडियो वायरल, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज, अधिकारियों को चक मार्ग दिखाते समय किया गया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पड़ोसी ने फावड़े से किया हमले का प्रयास, वीडियो वायरल, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज, अधिकारियों को चक मार्ग दिखाते समय किया गया हमला
फोटो।फावड़ा लेकर दौड़ता युवक ,स्रोत वीडीयो ग्रेव
- फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
Link Copied
फतेहाबाद। थाना डौकी के गढ़ी रामफल बरौली गूजर में खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को चकरोड दिखाते समय पड़ोसी पिता-पुत्र ने फावड़े से हमला करने का किया प्रयास वीडियो वायरल थाना डौकी में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
विज्ञापन
थाना डौकी के गढ़ी रामफल बरौली गूजर निवासी सत्य प्रकाश, जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह ने थाना डौकी में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके खेतों पर जाने के लिए चकरोड संख्या 1302 है जिसपर पड़ोसी लोगों ने अवैध निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया है। जिसको लेकर पिछले दो वर्ष से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं तभी सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर वह खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों को रास्ते पर मिट्टी डालने के लिए निरीक्षण करा रहे थे। तभी पड़ोसी राजवीर पुत्र मोहर सिंह, सौरभ पुत्र राजवीर भी वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे तभी राजवीर फावड़ा लेकर हमला करने के लिए भागा तो उपस्थित अन्य लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से रोका जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थानाध्यक्ष डौकी का कहना है कि सोशल मीडिया पर फावड़ा से हमला करते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तहरीर प्राप्त हुई है दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।