फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence: Young man falls into a pit dug for fiber optic cables, breaks his leg.Negligence: Young man falls into a pit dug for fiber optic cables, breaks his leg.

लापरवाही : फाइबर केबल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, पैर टूटा

Sun, 08 Feb 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Young man falls into a pit dug for fiber optic cables, breaks his leg.Negligence: Young man falls into a pit dug for fiber optic cables, breaks his leg.
आगरा। यमुनापार के इस्लाम नगर में कई दिन से बाधित पानी की सप्लाई की शिकायत करने जा रहा युवक सड़क पर खोदे गए चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। फाइबर केबल डाल रहे एयरटेल कंपनी के ठेकेदार ने बिना बैरिकेडिंग के ही किए गड्ढा छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने घायल युवक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। बार-बार बेहोश होने से आने से हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


इस्लामनगर निवासी राजुद्दीन क्षेत्र में दाल बेचने का काम करते हैं। बेटे जावेद ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत करने के लिए पिता शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। 100 मीटर दूर अंधेरे में उनका पैर फाइबर केबल में फंस गया और वह चार फीट गहरे गड्ढे में सिर के बल गिर गए। खुदाई स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी थी न ही बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

उनकी चीख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और गड्ढे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पैर की हड्डी टूटने पर डॉक्टर ने कच्चा प्लास्टर बांधकर राजुद्दीन को घर भेज दिया। हालांकि, सिर में लगी चोट की वजह से बार-बार बेहोश होने पर परिजन राजुद्दीन को फिर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद सज्जन अली ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने कंपनी के ठेकेदार को बैरिकेडिंग व खुदाई स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन ठेकेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। पार्षद ने कहा कि उन्होंने नगर आयुक्त और महापौर से ठेकेदार व कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
--------------

दिल्ली-नोएडा जैसे हादसे का यहां भी इंतजार
नोएडा और दिल्ली में खुले पड़े गड्ढों में कार और बाइक सवार युवकों की मौत के बाद भी आगरा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यहां लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं ने सड़कों और खुले पड़े नालों को ढकने के कदम नहीं उठाए हैं। इस्लाम नगर में राजुद्दीन एयरटेल कंपनी के खोदे गड्ढे में गिर गए। एयरटेल ने इससे पहले शाहगंज, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, विनय नगर, श्याम नगर आदि क्षेत्रों में फाइबर केबल डालने के लिए गड्ढे खोदे थे, जिन्हें कई दिनों तक भरा नहीं गया।

-------------

गड्ढों के कारण हुए ये हादसे
-7 जनवरी 2025 को शंकरगढ़ पुलिया पर नाले की सफाई के लिए बने गड्ढे में गिरकर 45 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई थी।
- 6 जून 2022 को तोता का ताल में जलकल विभाग के खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के जीशान की मौत हो गई थी।
- 4 दिसंबर 2024 को दरेसी में सड़क के धंसने से 10 फीट गहरे गड्ढे में स्कूटर सवार गिर गया, जो बाल-बाल बच गया था।
-------------
बैरिकेडिंग करने के दिए निर्देश
गड्ढे में गिरकर युवक के घायल होने की जानकारी नहीं है। स्थानीय पार्षद ने बिना सुरक्षा मानक के खुदाई करने की जानकारी दी थी। कंपनी को बैरिकेडिंग और ग्रीन नेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। - अरविंद श्रीवास्तव, कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed