फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in Janani Suraksha Yojana, DM angry

Agra News: जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही, डीएम नाराज

Sat, 01 Jun 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Negligence in Janani Suraksha Yojana, DM angry
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गंजडुंडवारा में भुगतान प्रतिशत कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और एमओआईसी को 15 दिन में ई-कवच एप की मीटिंग करने, आयुष्मान कार्ड की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। सीडीओ सचिन ने कहा कि किसी भी अस्पताल में मरीजों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के उपयोग व उनकी स्थिति के बारे में बताया। सीआरएस पोर्टल पर जन्म/मृत्यु की घटनाओं को समय से पंजीकरण कराने के निर्देश दिये। इसमें जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed