फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in Green Road project, contractor fined Rs 2 lakh

Agra News: ग्रीन रोड परियोजना में लापरवाही, ठेकेदार पर 2 लाख का जुर्माना

Sun, 07 Dec 2025 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence in Green Road project, contractor fined Rs 2 lakh
आगरा। राजामंडी स्टेशन रोड पर माॅडल रोड निर्माण में जानबूझकर कर लापरवाही और मानकों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार पर पहले भी एक बार कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत हरीपर्वत चौराहा से रवि हॉस्पिटल तथा दिल्ली गेट से राजामंडी मेट्रो स्टेशन रोड का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इस कार्य की निविदा 7 अगस्त 2025 को नगर आयुक्त की स्वीकृति के बाद मैसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन को 25.43 करोड़ रुपये में प्रदान की गई थी। शनिवार को अवर अभियंता हरीपर्वत जोन हरी ओम ने राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने के दौरान मानक का अनुपालन न होने की बात सामने आई। प्लेन सीमेंट कंक्रीट (पीसीसी) के बिना ही पाइप डाल दिए गए थे। जेई ने मौके पर ही ठेकेदार को पाइप उखाड़कर मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा मानकों की अनदेखी, कार्य की गति धीमी होने पर जेई ने ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी। बताया गया कि पहले भी ठेकेदार को इसी तरह की लापरवाही पर 11 नवंबर तथा 1 दिसंबर को नोटिस जारी किए गए थे। दो बार जुर्माना लगने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। संस्तुति के आधार पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने फिर दो लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed