फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neetu of Hathras became state woman Kesari

Agra News: हाथरस की नीतू बनीं प्रदेश महिला केसरी

Mon, 30 Dec 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Neetu of Hathras became state woman Kesari
कासगंज। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला प्रदेश केसरी तथा वीर अभिमन्यु खिताब के लिए रोचक मुकाबले हुए। हाथरस की नीतू पहलवान प्रदेश महिला केसरी चुनी गई। जबकि सीआरपीएफ के एसआई मनोज छलिया ने वीर अभिमन्यु का खिताब जीता। विजेता प्रतिभागियोें को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भारत केसरी हरिकेश पहलवान, विशिष्ट अतिथि, राजवीर साहू, महेद्र सिंह राणा, कबीर प्रताप, विवेक राजपूत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। संयुक्त सचिव ने कहा कि कासगंज में कुश्ती के प्रति लगाव देखकर अच्छा लग रहा है। अगले साल होने वाली उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप का आयोजन कासगंज में करने का वादा किया।
विज्ञापन

कुश्ती दंगली में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। महिला प्रदेश केसरी के लिए 25 कुश्ती आयोजित की गई। फाइनल मु़काबला हाथरस की नीतू ने वर्षा पहलवान को हराकर जीत लिया। उनको 31 हजार का इनाम दिया गया। वीर अभिमन्यु खिताब के लिए 20 कुश्ती आयोजित की गई। सीआरपीएफ के एएसआई मनोज छलिया ने रजनीश पहलवान को हराकर खिताब जीता। उनको 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। रेफरी मुमीन पहलवान व रवीश लोधी रहे। इस दौरान दंगल कमेटी के बृजेश पहलवान, संदीप राघव, सुशील यादव, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आदित्य गौतम, अश्वनी कुमार लोधी, गौरव बघेल बुंदेली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed