फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET UG 2025 Major change in exam pattern number of questions reduced

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में किया गया बड़ा बदलाव, कम हुई प्रश्नों की संख्या; मिलेगा इतना समय

Fri, 31 Jan 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। इस  बार परीक्षा में 200 प्रश्नों के स्थान पर 180 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा का समय तीन घंटे का होगा। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
NEET UG 2025 Major change in exam pattern number of questions reduced
NEET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

नीट यूजी-2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं। मई में प्रस्तावित सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षा में से वैकल्पिक प्रश्न हटा लिए गए हैं। अब अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से सभी 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में पंजीकरण खुलने की संभावना है। कोविड-19 के दौरान नीट यूजी परीक्षा में एक अतिरिक्त सेक्शन (सेक्शन बी) जोड़ा गया था, जिसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते थे, इसे हटा दिया गया है। 3 घंटे की परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान के सेक्शन से 45-45 और बायोलॉजी से कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑप्टिकल मार्क रिकग्नीशन (ओएमआर) पर पेन-पेपर मोड में होगी।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी कराने वाले जय वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को 180 सवाल हल करने के लिए 180 मिनट का ही समय मिलेगा। यानि हर एक सवाल के लिए एक मिनट। परीक्षा की शुचिता के लिए इस साल पंजीकरण में अपार आईडी को अनिवार्य किया गया था लेकिन अब पंजीकरण के लिए अपार आईडी की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्रश्न चार अंक का होगा
परीक्षा की तैयारी कराने वाले अरुण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक प्रश्न 4 अंक (कुल अंक 720) का होगा। परीक्षा में फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे तो बाॅयोलॉजी से कुल 90 प्रश्न होंगे।


इन मेडिकल कोर्स के लिए भी देखा जाएगा नीट स्कोर
बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के अलावा अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी आदि) यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) देना होगा। वर्ष 2025 में आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल्स में आयोजित किए जा रहे बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) उम्मीदवारों को भी नीट (यूजी) क्लियर करना होगा। चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में चयन के लिए नीट (यूजी) स्कोर देखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed