{"_id":"5b1570c14f1c1b694d8b4a5b","slug":"neet-result-2018-agra-s-shikhar-bansal-is-up-topper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET में आगरा के शिखर बने यूपी टॉपर, पहले ही प्रयास में मिली सफलता, ये है रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET में आगरा के शिखर बने यूपी टॉपर, पहले ही प्रयास में मिली सफलता, ये है रैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नीट में यूपी टॉपर शिखर- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में आगरा के शिखर बंसल ने 28 वीं रैंक पाकर यूपी टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 671 अंक हासिल किए हैं। आगरा के ही अयन अग्रवाल की 70 वीं रैंक है। उन्हें 660 अंक मिले हैं।
भौतिक विज्ञान में 180 में 170, रसायन विज्ञान में 180 में से 151 और जीव विज्ञान में 360 में से 350 अंक प्राप्त किए हैं। शिखर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते हैं। भविष्य में वो न्यूरोसर्जन बनना चाहते हैं।
शिखर का कहना है कि देश में सड़क हादसों से हेड इंजरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अन्य विशेषज्ञों के मुकाबले देश में न्यूरोसर्जन की ज्यादा कमी है। शिखर अपने पहले ही प्रयास में सफल हुए हैं।

खुशमिजाज है शिखर
नीट में यूपी टॉप करने वाले शिखर अग्रवाल खुशमिजाज हैं। कहते हैं कि घंटों पढ़ाई करने से ही सफलता हाथ नहीं लगती। जरूरी है कि पढ़ाई के दौरान अपने हॉबी के लिए भी समय निकालें।
उन्होंने बताया कि वो आठ घंटे जमकर पढ़ाई करते हैं और फिर वीडियो गेम और टेबिल टेनिस भी खेलता। उनका बस कहना यही कहना कि पढ़ाई का लक्ष्य तय कर लीजिए और इसे नियमित करिये।
सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग को शिखर गलत नहीं मानते, लेकिन वह इसके दुरुपयोग के खिलाफ हैं। वो कहते हैं कि अधिकांश समय पढ़ाई के लिए ही वो सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे।
डिफेंस एस्टेट निवासी शिखर के पिता डॉ. अजय बंसल हड्डी रोग विशेषज्ञ और मां पूर्णिमा बंसल गृहणी हैं। बेटे के यूपी टॉप की जानकारी के बाद घर में जश्न का माहौल है।

अयन ने हासिल की 70वीं रैंक
माता-पिता के साथ अयन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नीट में 70वीं रैंक हासिल करने वाले अयन अग्रवाल कहते हैं कि तैयारी में सैंपल पेपर ने बड़ी मदद मिली। इससे परीक्षा का पूरा प्रारूप समझ में आ गया था। अयान भी पहले ही प्रयास में सफल हुए हैं।
वो पूरे दिन में 7-8 घंटे ही पढ़ाई करते थे। उनका मानना था कि इस दौरान उनके दिमाग में और कुछ नहीं रहता। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है।
अयन सोशल मीडिया और इंटरनेट को पढ़ाई के लिए ही उपयोग करते थे। अयन भी न्यूरोसर्जन बनना चाहते हैं। प्रताप नगर रहने वाले व्यवसायी अनुराग अग्रवाल और अल्का अग्रवाल बेटे की सफलता पर गदगद हैं।