{"_id":"5f5dbed08ebc3e57c05d120d","slug":"neet-exam-in-agra-on-sunday-at-24-exam-centers-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः 'नीट' 24 केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुई परीक्षा, सैनिटाइज लेकर पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः 'नीट' 24 केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुई परीक्षा, सैनिटाइज लेकर पहुंचे परीक्षार्थी
Sun, 13 Sep 2020 12:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:10 PM IST
सार
- आगरा जनपद के 24 केंद्रों पर हुई परीक्षा
- एक कक्ष में बैठे 12 परीक्षार्थी
विज्ञापन
नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए जाते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट- NEET) रविवार को आगरा जिले के 24 केंद्रों पर हुई। सभी केंद्रों में सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू हुआ। केंद्रों को कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए।
होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में नीट के लिए रविवार सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू किया गया। परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए यहां गोले बनाए गए। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थी मास्क, ग्लब्स लगाकर और सैनिटाइजर लेकर केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र प्रशासन की ओर से बाहर खड़े अभिभावकों को भी सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया।
प्रवेश परीक्षा के समन्वयक सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रधानाचार्य एसएस मिश्र ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक है। अभ्यर्थियों को प्रवेश दोपहर डेढ़ बजे तक आने की अनुमति है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर ही मास्क और पेन उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी को कोरोना से बचाव के लिए दस्ताने पहनकर पहुंचने की छूट है।
विज्ञापन
अपने साथ प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, 50 मिलीलीटर का सैनिटाइजर और पानी की बोतल (पारदर्शी) ले जाना है। प्रवेश के समय केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग होनी है और सैनिटाइज कराया जाना है। एक कक्षा में 12 परीक्षार्थी बैठेंगे। यदि किसी में बुखार पाया जाता है तो उसे आइसोलेट रूम में बैठाकर परीक्षा दिलाई जानी है।