{"_id":"5fc362018ebc3edc2069f936","slug":"neet-counseling-to-be-held-on-december-2-at-sn-medical-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2020: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो दिसंबर से होगी 'नीट' की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2020: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो दिसंबर से होगी 'नीट' की काउंसलिंग
Sun, 29 Nov 2020 02:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:25 PM IST
सार
- यूपी नीट 2020 की काउंसलिंग दो दिसंबर से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सात मंजिला इमारत में होगी। इस बार रैंकिंग के आधार पर अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो से पांच दिसंबर तक यूपी नीट 2020 की काउंसलिंग होगी। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज समेत नौ मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर रिक्त 76 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन होगा। सभी अभ्यर्थियों को रैंकिंग के आधार पर चार दिन बुलाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि काउंसलिंग सेंटर पर अव्यवस्था न फैले।
विज्ञापन
नोडल प्रभारी डॉ केएस दिनकर ने बताया कि पहले चरण में बिना रैंकिंग के बुलाए जाने पर अभ्यर्थी अधिक पहुंच गए थे, जिससे अव्यवस्था फैल गई थी। इस कारण अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए रैंकिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
