फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEERI team took Yamuna water samples in Mathura

'नीरी' की टीम ने कोसी, वृंदावन और मथुरा से लिए यमुना जल के नमूने

Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
NEERI team took Yamuna water samples in Mathura
नाव में बैठकर यमुना का निरीक्षण करती नीरी की टीम - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता एवं पर्यावरणविद् एमसी मेहता की मौजूदगी में राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) की टीम ने मंगलवार को कोसीकलां, छाता, वृंदावन और मथुरा से यमुना जल के नमूने लिए। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कोसी ड्रेन के संबंधित क्षेत्रों का जायजा करते हुए वृंदावन स्थित यमुना में गिरते हुए देखा। यहां ड्रेन के मुहाने से भी नमूने एकत्रित किए गए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पर्यावरणविद् एमसी मेहता मंगलवार को धार्मिक नगरी मथुरा स्थित यमुना जल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान नीरी के निदेशक डॉ. एसके गोयल, डॉ. प्रवीन और पर्यावरण विद एमसी मेहता के सहयोगी एडवोकेट कात्यानी और मथुरा से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी भी साथ थे। 
विज्ञापन


नीरी की टीम ने सबसे पहले कोसीकलां में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले नाले से औद्योगिक और सीवर के नमूने एकत्रित किए। यहां से टीम कोसी ड्रेन के सहारे चलते हुए छाता पहुंची। यहां भी विभिन्न फैक्ट्रियों से निकल रहे पानी और सीवर के नमूने लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम शेरगढ़ होते हुए वृंदावन पहुंची। यहां यमुना में गिर रहे कोसी ड्रेन के अंतिम छोर से पानी के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने यमुना जल के भी नमूने लिए। इसके बाद मथुरा पहुंची टीम ने मसानी पंपिंग स्टेशन और यमुना के जल के नमूने एकत्रित किए। 

गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि निरीक्षण ऐसे समय हुआ है, जब वृंदावन में वैष्णव संतों का कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्नान के लिए प्रयक्त यमुना जल स्थिति रिपोर्ट से सामने आ जाएगी। कोसी से मथुरा तक यमुना जल में रसायनों की मौजूदगी का एक बार फिर संकेत मिल रहा है। पर्यावरणविद् एमसी मेहता ने बताया कि यमुना जल की रिपोर्ट जल्द ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed