फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEERI team collects details of business activities within 500 meters of Taj Mahal

Agra News: ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में नीरी ने जुटाया व्यापारिक गतिविधियों का ब्योरा

Fri, 06 Jan 2023 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 03:08 PM IST
सार

नीरी के मुख्य वैज्ञानिक एसके गोयल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन स्मारक की 500 मीटर परिधि में डोर-टू-डोर सर्वे किया। श्रेणी वार प्रारूप पर स्थानीय लोगों से सूचनाएं एकत्र कीं।

विज्ञापन
NEERI team collects details of business activities within 500 meters of Taj Mahal
आगरा का ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यापारिक गतिविधियों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए आई नेशनल इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) ने बृहस्पतिवार को ताजगंज में डोर-टू-डोर सर्वे किया। तीन श्रेणियों में व्यावसायिक गतिविधियों को बांटा है। पहली श्रेणी में व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान, दूसरी में होटल व रेस्टोरेंट और तीसरी में घरेलू गतिविधियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन


नीरी के मुख्य वैज्ञानिक एसके गोयल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन स्मारक की 500 मीटर परिधि में डोर-टू-डोर सर्वे किया। श्रेणी वार प्रारूप पर स्थानीय लोगों से सूचनाएं एकत्र कीं। साथ ही गैस सिलेंडर से लेकर अलाव जलाने, पेट्रोल व डीजल वाहन, जनरेटर सेट व अन्य आंकड़े भी जुटाए हैं। ताजमहल के अंदर लगे वायु प्रदूषण मापी यंत्र का दो साल का ब्योरा मांगा है। ताजगंज मोक्षधाम में विद्युत व पारंपारिक ढंग से शवदाह, लकड़ी प्रयोग व अन्य जानकारियां भी एडीए से मांगी हैं। शुक्रवार को भी नीरी की टीम का सर्वे जारी है।  
विज्ञापन


याचिकाकर्ता एवं ताजमहल पश्चिमी गेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर का कहना है कि सर्वे टीम हमारा भी पक्ष सुने। कई तथ्यों को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीरी की टीम ने एक पक्ष को सुना है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही रिपोर्ट बनाई जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्योरा एकत्र कर बनेगी कंपाइल रिपोर्ट 

नीरी की टीम ने बुधवार को शिल्पग्राम, पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, ताजगंज और पार्किंग का निरीक्षण किया था। 500 मीटर दायरे में टीम को पुराने वाहन और जनरेटर धुआं उगलते मिले। नीरी के मुख्य वैज्ञानिक एसके गोयल ने अमर उजाला को बताया कि सात जनवरी तक निरीक्षण और सर्वे चलेगा। संचालित गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। जिनमें कितने वाहन आते हैं। धुआं का उत्सर्जन, जनरेटर सेट की स्थिति और प्रदूषण से होने वाले प्रभावों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। इसके आधार पर रिपोर्ट कंपाइल होगी।

उन्होंने कहा कि अध्ययन के बाद सुझाव सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 सितंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल की 500 मीटर के दायरे में व्यापारिक गतिविधियों को रोकने के आदेश दिए थे, जिसके विरुद्ध ताजगंज के व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने रोक हटाते हुए नीरी से अध्ययन कराने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में नीरी की टीम आगरा आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed