{"_id":"610f5d348ebc3e74ac5722a7","slug":"neeraj-chopra-wins-gold-medal-agra-people-celebrate-winning-moment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीत का जश्न: नीरज की 'स्वर्णिम' चमक से झूमा आगरा, बजरंग ने कांस्य से जीता लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का जश्न: नीरज की 'स्वर्णिम' चमक से झूमा आगरा, बजरंग ने कांस्य से जीता लोगों का दिल
Sun, 08 Aug 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:57 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने ताजगरी के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। तीसरी दिन भी ताजनगरी में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जैसे ही स्वर्ण पदक जीता, वैसे ही आगरा के घरों में टीवी देख रहे लोग खुशी से नाचने लगे। रात में जमकर आतिशबाजी हुई। शहर के कई इलाकों में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और आतिशबाजी भी की गई। कुश्ती में पहलवान बजरंग पूनिया के कांस्य पदक जीतने की भी अखाड़ों में खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
एथलीटों में नई ऊर्जा का संचार होगा: रीनेश मित्तल
सन 2017 में पेरिस वर्ल्ड गेम्स में भारतीय स्कूल बास्केटबॉल टीम के पूर्व प्रशिक्षक रीनेश मित्तल का कहना है कि भारतीय खेल इतिहास में नीरज एक सुनहरा इतिहास बन चुके हैं। मित्तल का कहना है नीरज की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के एथलीटों के साथ ही शहर के एथलीटों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया खुशी का इजहार
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए आने वाले खिलाड़ियों ने भी भारत के भाला फेंक और कुश्ती में शानदार प्रदर्शन पर हाथों में तिरंगा लेकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, शिवांश गुप्ता, आयुष शर्मा, प्रणव मिश्र आदि मौजूद रहे।
मन गई दीवाली, जमकर नाचे खेल प्रेमी
पंजाबी सभा महानगर आगरा सिकंदरा इकाई की ओर से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-9 में एक घंटे तक आतिशबाजी हुई। महिला खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी के दौरान जमकर नृत्य किया। इस दौरान मयंक दुआ, रोहित कत्याल, मोहित कत्याल, सुरभी दुआ, मुक्ता कत्याल, तान्या कटीरा, काजल, प्राची, भाविका, पूजा, आकृति आदि मौजूद रहे।
राहगीरों का मिठाई से मुंह किया मीठा
भाला फेंक में सोना और कुश्ती में कांसा जीतने की खुशी में दयालबाग में चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने मिठाई का वितरण किया। इस दौरान धर्मवीर चौधरी, पवन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, हरवीर सिंह, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बाह में भी मनाया गया जश्न
देश को दो ओलपिंयन विजय सिंह चौहान और अंकित शर्मा देने वाले बाह में शनिवार को नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतते ही लोग झूम उठे। ओलंपिक की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर अरुण दुबे, आशुतोष नेहरू, कृपा नरायन शर्मा, अंकुर दीक्षित, गौरव भदौरिया, अंकित पाटिल, ब्रजमोहन शर्मा, सर्वदमन सिंह भदौरिया, राजीव गुप्ता, अखिल प्रताप सिंह, सुधीर बौहरे आदि ने खुशी जताई।