फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ND Tiwari gave business hub Sanjay Place to Agra

एनडी तिवारी ने आगरा को दी थी ‘संजय प्लेस' की सौगात, यह सपना रह गया अधूरा

Fri, 19 Oct 2018 01:03 PM IST
धर्मेंद्र यादव, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र यादव, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 19 Oct 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
ND Tiwari gave business hub Sanjay Place to Agra
संजय गांधी के साथ संजय प्लेस का मॉडल देखते तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे नारायणदत्त तिवारी ने आगरा को इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का सपना संजोया था। आज आगरा के बिजनेस हब के रूप में विकसित ‘संजय प्लेस’ भी उनकी देन है, हालांकि संजय प्लेस को संजय गांधी की परिकल्पना कहा जाता है, लेकिन इसे साकार करने में एनडी तिवारी का योगदान रहा था। यहां कभी जंगल और जेल हुआ करते थे।
विज्ञापन


विकास पुरुष कहलाने वाले नारायणदत्त तिवारी अगर 1989 के बाद प्रदेश की बागडोर संभालते तो शायद आगरा की तस्वीर दूसरी होती। यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम टंडन का। टंडन बताते हैं कि उनसे तिवारी जी का आत्मीय लगाव था। वह आगरा आते तो वह मिलने जरूर जाते थे। 
विज्ञापन


चार बार मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही आगरा के विकास का खाका उन्होंने संजय प्लेस के रूप में खींचा था। जब 1975-76 में संजय गांधी आगरा आए तो उन्होंने संजय प्लेस को व्यवसायिक स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने संजय प्लेस के विकास की परिकल्पना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सपना रह गया अधूरा

मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने संजय प्लेस को व्यवसायिक हब भी बना दिया। उनके प्रयासों से ही संजय प्लेस आज आगरा के हृदयस्थल के रूप में जाना जाता है। संजय प्लेस के निर्माण के दौरान भी वह कई दफा आगरा आए।

एनडी तिवारी आगरा में बैराज बनाने के पक्षधर थे। इसका उन्होंने कई दफा उल्लेख भी किया था। राम टंडन बताते हैं कि आगरा में बैराज बनवाने के लिए उन्होंने कई दफा प्रयास किए। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आगरा को इलेक्ट्रॉनिक सिटी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed