{"_id":"6419f1bc8d15c203d60502d7","slug":"navratri-from-today-there-will-be-crowd-of-devotees-in-temples-mainpuri-news-c-25-1-98287-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नवरात्र आज से, मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नवरात्र आज से, मंदिरों में रहेगी भक्तों की भीड़
Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। बुधवार से शुरू होकर 30 अप्रैल तक नवरात्र चलेंगे। नवरात्र को लेकर मंगलवार को शहर मे भक्तों की भीड़ रही।
मंगलवार को नवरात्र को लेकर सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ रही। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूजा अर्चना की सामग्री खरीदने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ रही। माता के भक्तों न माता की चुनरी, पूजा सामग्री, फल, नारियल आदि की खरीदारी की। शहर के प्रसित्र शीतला देवी मंदिर, काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार की देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। शहर के प्रमुख बाजार लेनगंज, बजाजा बाजार, घंटाघर चौराहा, आगरा रोड पर जाम जैसे हालात रहे। नवरात्र को लेकर लोगों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना के लिए विशेष सफाई कार्य किया। कई स्थानों पर कलश स्थापना तथा माता की प्रतिमा की स्थापना भी कराई जाएगी।
नवरात्र पूजा विधि
आचार्य रामानंद बताते हैं कि नवरात्र में पहले दिन मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं और दरवाजे पर आम के पत्ते का तोरण लगाएं। क्योंकि माता इस दिन भक्तों के घर में आती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में निवास करती हैं। नवरात्र में माता की मूर्ति को लकड़ी की चौकी या आसन पर स्थापित करना चाहिए। जहां मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें वहां पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। उसके बाद रोली और अक्षत से टीकें और फिर वहां माता की मूर्ति को स्थापित करें। उसके बाद विधि विधान से माता की पूजा करें।