{"_id":"5f9315618ebc3eefb700b353","slug":"navratra-mainpuri-news-agr4650281137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन माता कालरात्रि और महागौरी की हुई पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन माता कालरात्रि और महागौरी की हुई पूजा अर्चना
विज्ञापन
शीतला देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में शुक्रवार को सप्तमी और अष्टमी मनाई गई। भक्तों ने माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि और आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पहुंचे श्रद्घालुओं ने नेजा चढ़ाए। कन्याओं को भोज कराया।
शुक्रवार को सुबह तीन बजे से ही माता के मंदिरों में भक्त पहुंचे लगे थे। नवरात्र में एक दिन कम होने के कारण शुक्रवार को कई जगह सप्तमी और अष्टमी एक ही दिन मनाई गई। मंदिरों में हवन-पूजन का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ कन्याओं को भोज कराया। शहर के शीतला देवी मंदिर में पूरे दिन माता के भक्तों की भीड़ रही। यहां भक्तों ने नेजा भी चढ़ाए। शीतला धाम स्थित महाकाली के मंदिर में शुक्रवार को सबसे अधिक भीड़ देखी गई। माता के मंदिर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भक्तों का माता के दर्शन कराए गए।
भक्तों ने घरों में जलाई जोत
माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना के लिए बृहस्पतिवार की रात घरों में माता की जोत जलाई गई। माता की मूर्ति स्थापना स्थल पर भक्तों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। यहां सुबह तक माता की भक्ति में कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।