फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratra mahotsav, celebration in kasganj

माता कालरात्रि के पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 05 Oct 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Navratra mahotsav, celebration in kasganj
कासगंज में नवरात्र के सातवें दिन पथवारी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नवरात्र के सांतवे दिन काल का नाश करने वाली माता कालरात्रि के पूजन को भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने देवी मां की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। भक्तों ने माता को गुड़ का भोग लगाया।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों का देवी मंदिरों पहुंचने का क्रम शुरू हो गया और देर शाम तक जारी रहा। माता कालरात्रि के पूजन के पीछे मान्यता है कि मां के पूजन से भक्तों के भय व काल का नाश होता है और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। भक्त देवी मंदिर में माता के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन

प्राचीन चामुंडा मंदिर, शांतापुरी स्थित काली मंदिर, प्रभूपार्क स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्राचीन चामुंडा मंदिर पर भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को कई-कई घंटे लाइन में लगकर माता के दर्शन करने पड़े। देवी मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने ऊं एं ही क्लीं चामुडांए विच्छे नम: मंत्र के साथ माता की अराधना की और हवन कुंड में आहूति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगी चूनर, प्रसाद की दुकानों पर खरीदारी को भक्तों की भीड़ देखी गई। मेला ग्राउंड में लगी दुकानों पर भी लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। शांतापुरी स्थित काली मंदिर सहित अन्य मंदिर पर भी उपासक माता को मनाने पहुंचे, देर शाम तक देवी मंदिर घंटे घड़ियाल की आवाज से गंजूते रहे। मंदिर में बजरहे मां के भक्तिमय भजन माहौल को और भक्तिमय बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed