फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navodya matter

नवोदय कांड : मां बाप ने राहुल गांधी से लगाई गुहार

Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
navodya matter
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में कई महीनों से चल रही जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई है। उनके ओएसडी ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नवोदय की छात्रा की कथित हत्या के मामले में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। शनिवार को छात्रा के मां-बाप ने बेवर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान से मुलाकात की। इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष ने पीड़ित मां-बाप की फोन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ओएसडी से वार्ता कराई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ने इस मामले में मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहले से ही परिवार की मदद में जुटी हैं। पूर्व में भी वह कार्रवाई के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। वहीं परिजन मामले को दबाने वाले अधिकारियों को भी सह आरोपी बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए कथित छात्रा हत्याकांड में पुलिस अब डीएनए जांच के दायरे को और बढ़ाती जा रही है। पहले ही आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के डीएनए जांच के लिए नमूने भेजे जा चुके हैं।

वहीं शनिवार को भोगांव पुलिस ने दस और लोगों के डीएनए जांच के लिए नमूने लिए। भोगांव पुलिस द्वारा इन लोगों को अपनी देखरेख में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लाया गया था। ये नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed