{"_id":"5decd5b58ebc3e1bd46892cc","slug":"navodaya-vidyalaya-girl-death-case-sit-questioned-with-staff","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय छात्रा की मौत का मामलाः तत्कालीन प्रधानचार्य से पूछताछ, एसआईटी ने किए ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय छात्रा की मौत का मामलाः तत्कालीन प्रधानचार्य से पूछताछ, एसआईटी ने किए ये सवाल
Mon, 09 Dec 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नवोदय छात्रा फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में नवोदय में छात्रा की कथित हत्या के दौरान तैनात रहीं तत्कालीन प्रधानाचार्य भी शनिवार शाम को मैनपुरी पहुंच गई। उनसे एसआईटी ने देर शाम और रविवार को कई घंटों सवाल जवाब किए। घटना की रात से पहले छात्रा से हुई बातचीत से लेकर प्रत्येक सवाल का जवाब तलाशने में एसआईटी जुटी रही।
सूत्रों के अनुसार एसआईटी प्रमुख आईजी कनपुर रेंज मोहित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पहले उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद जब सवालों का दौर शुरू हुआ तो एक सवाल का जवाब खत्म होने से पहले ही अधिकारी दूसरा सवाल दाग देते थे।
लगातार टीम ये जानने का प्रयास करती रही कि छात्रा के साथ प्रधानचार्य के संबंध कैसै थे। क्या छात्रा ने घटना की रात या उससे पहले किसी छात्र या छात्रा की शिकायत उनसे की थी। अगर की थी तो उस शिकायत पर प्रधानाचार्य ने क्या किया।

वहीं एसआईटी ये भी जानना चाहती थी कि आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ था कि छात्रा ने अपने मामा को फोन करने के लिए प्रधानाचार्य से मिलने को कहा था। जाहिर सी बात है कि अगर प्रधानाचार्य से मिलने के लिए कहा था तो प्रधनाचार्य को पूरे मामले की जानकारी होगी। शनिवार रात और रविवार को पूछताछ चलती रही।
क्यों नहीं दी परिजनों को सूचना
नवोदय की तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर से एसआईटी ने कई सवाल किए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान ये भी पूछा कि अगर छात्रा ने आत्महत्या भी की थी तो भी परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी गई। क्या कारण था कि विद्यालय प्रशासन बिना जानकारी के ही छात्रा को अस्पताल में छोड़ आया। इस सवाल पर प्रधानाचार्य गोल-मोल जवाब देकर बचने का प्रयास करती रहीं।
हॉस्टल में क्या हुआ था मामला
छात्रा के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद करने का दावा किया था। इसमें छात्रा द्वारा पूर्व में हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया गया था। एसआईटी ने उन घटनाओं की सत्यता को भी जाना। प्रधानाचार्य से पूछा गया कि जो बातें नोट में लिखीं हैं, उनमें कितनी सत्यता है। क्या पहले कभी ऐसा कुछ हुआ था। आखिर किस बात को लेकर बच्चे छात्रा को तंग कर रहे थे।