मैनपुरी: जिले के 13 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, तैयारियां शुरू
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्रों का निर्धारण करते हुए तैयारियों के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त में आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए मैनपुरी जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में जनपद के 5718 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अगस्त में आयोजित होने जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आवेदन करने वाले 5718 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र निर्धारण के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा में छात्रों के बैठने के स्थान में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
केंद्रों पर सैनिटाइजिंग के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए। इस बार परीक्षा केंद्र की सूची में एक भी राजकीय कॉलेज को शामिल नहीं किया गया है। परीक्षा केंद्रों में निजी कॉलेज अधिक शामिल किए गए हैं।
परीक्षा के लिए ये केंद्र हुए निर्धारित
श्रीजी करुणा सागर इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, एसबीआर इंटर कॉलेज देवी रोड, गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज आगरा रोड, शांति बाल कल्याण शिक्षण संस्थान निकट रेलवे स्टेशन, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज करहल रोड, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, आदर्श जनता विद्यालय बेवर, पंड़ित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना, सरोजनी देवी इंटर कॉलेज किशोरपुर।