{"_id":"60c89e4e45bcaa462223026b","slug":"navodaya-vidhyalaya-mainpuri-student-murder-case-sp-visits-crime-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: फिर सुर्खियों में आया छात्रा हत्याकांड, एसपी ने देखा क्राइम सीन, नवोदय स्टाफ से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: फिर सुर्खियों में आया छात्रा हत्याकांड, एसपी ने देखा क्राइम सीन, नवोदय स्टाफ से की पूछताछ
Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
सार
नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी इसे खुदकुशी का मामला मान चुकी है।
विज्ञापन
मैनपुरी एसपी ने देखा घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। एसपी ने सोमवार की शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक को दिशा-निर्देश दिए। करीब एक घंटा रुकने के बाद एसपी वापस लौट गए। पुलिस उक्त मामले को खुदकुशी की धाराओं में तरमीम कर चुकी है।
विज्ञापन
नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी इसे खुदकुशी का मामला मान चुकी है। वहीं हाल ही में डीएनए जांच को भेजे गए 10 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद विद्यालय प्रबंधन व जांच से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय नवोदय विद्यालय पहुंचे और करीब एक घंटा तक रुके। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही नवोदय स्टाफ के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस की ओर से अधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
यह था पूरा घटनाक्रम
नवोदय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा का शव 16 सितंबर 2019 को छात्रावास की गैलरी में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के परिजनों ने प्रधानाचार्य, वार्डन व दो छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही दुष्कर्म की संभावना जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट परिजनों की मांग पर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। हाल ही में इस मामले को आत्महत्या की धाराओं में तरमीम किया जा चुका है। पुलिस अभी तक इस मामले में करीब 110 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उक्त मामले में एसपी के निरीक्षण की वजह क्या है और इस मामले में क्या होने वाला है यह भी जल्द ही सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नवोदय में छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने तीसरी बार की मृतका के परिजनों से पूछताछ