फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT inquired from victim family in school girl death case in mainpuri

नवोदय में छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने तीसरी बार की मृतका के परिजनों से पूछताछ

Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
SIT inquired from victim family in school girl death case in mainpuri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में छात्रा की कथित हत्या के मामले में एसआईटी ने शनिवार को तीसरी बार मृतका के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। इससे पहले भी तीन बार उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा चुके हैं। परिजन जहां पहले ही इस जांच पर विश्वास नहीं कर रहे हैं तो वहीं बार-बार बुलाए जाने से अब वो परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
लगभग तीन माह पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए कथित छात्रा हत्याकांड में 14 दिन बाद भी एसआईटी की हाथ खाली हैं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच भी सुराग न मिलने के चलते धीमी पड़ती जा रही है। 
विज्ञापन


कई बार एक ही व्यक्ति के सवाल जवाब करने के बाद भी एसआईटी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है। शनिवार को एक बार फिर छात्रा के परिजनों को एसआईटी के सदस्य एसपी अजय कुमार ने पूछताछ के लिए बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांजिस्ट हॉस्टल में घंटों एसआईटी के दो सदस्यों ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुराने सवालों को जहां फिर से दोहराया गया, वहीं कुछ नए सवाल भी एसआईटी ने छात्रा के परिजनों के सामने रखे।
 
परिवार से क्या जानना चाहती है एसआईटी 

कई बार छात्रा के परिजनों से पूछताछ को लेकर अब लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी है। लोगों का कहना है कि जब पहले भी छात्रा के परिजनों से पूछताछ हो चुकी है, तो आखिर अब एसआईटी उनसे क्या जानना चाहती है। अपने बेटी को खोने के बाद परिजन पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में उन्हें और परेशान क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed