फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school

नवोदय कांड की चार महीने बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

Mon, 03 Feb 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
navoday school
03एमएनपी-39- - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या की गुत्थी चार महीने बाद भी नहीं सुलझी। मामले में एसटीएफ जांच हो चुकी है और वर्तमान में दो महीने से एसआईटी जांच चल रही है। खुलासा न होने से परिजनों में भी आक्रोश है। न्याय की आस में बैठे परिजन दोबारा भूख हड़ताल का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय भोगांव में 16 सितंबर की तड़के हॉस्टल में बने पूजा घर में कक्षा 11 की छात्रा का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया। कथित छात्रा की हत्या का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पुलिस, एसटीएफ फिर एसआईटी भी अभी तक खुलासे के नाम पर सिर्फ जांचों में ही उलझी हुई है। एसआईटी सिर्फ और सिर्फ संदिग्धों के नाम पर कभी कॉलेज स्टाफ, कभी रिश्तेदारों की जांच करा रही है। एक के बाद अभी तक 79 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व ही 10 संदिग्धों की रक्त के नमूने डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। अभी तक 12 संदिग्धों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जा चुका है। उधर एसआईटी की कार्रवाई को भी नाकाम करार दे चुके मृतका के परिजन भी अब मोर्चा खोलने की बात कह रहे हैं। छात्रा की मां की ओर से भूख हड़ताल किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

हाईलाइट्स...
-67 संदिग्धों की कराई जा चुकी है डीएनए जांच।
-12 संदिग्धों का हो चुका है पॉलीग्राफी टेस्ट।
-79 लोग अब तक संदिग्धों की सूची में।
-डीएम और एसपी पर गिर चुकी है कार्रवाई की गाज।
-एसटीएफ जांच और एसआईटी भी नहीं कर पा रही खुलासा।
एसआईटी जांच सही दिशा में चल रही है। परिजनों के भी लगातार संपर्क में हैं और अब तक की जांच से संतुष्ट हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed