फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school, ig zone

आईजी ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर फिर जांच की

Wed, 05 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
navoday school, ig zone
05एमएनपी-06-ट्रांजिस्ट हॉस्टल में आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या का मामला मां-बाप की भूख हड़ताल की चेतावनी के बाद से फिर चर्चा में आ गया है। बुधवार को एसआईटी के अध्यक्ष आईजी कानपुर ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर मामले में जांच की। साथ ही सर्किट हाउस में टीम के अन्य सदस्यों के साथ बैठक करके अब तक की जांच पर मंथन किया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय भोगांव में 16 सितंबर की तड़के हॉस्टल में बने पूजा घर में कक्षा 11 की छात्रा का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस, एसटीएफ फिर एसआईटी भी अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। घटना का खुलासा न होने पर मां-बाप ने एक बार फिर भूूख हड़ताल की चेतावनी दी है। भूख हड़ताल की चेतावनी के बाद से एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। बुधवार को एसआईटी के अध्यक्ष आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल मैनपुरी पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में बैठक की। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह भी पहुंचे। हालांकि अफसरों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed